UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 July 2024

पुरानी पेंशन की लड़ाई को धार देने पर सम्मान

 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की ओर से रविवार को केपी इंटर कॉलेज में पेंशन आंदोलन को गति देने वाले अटेवा और एकजुट के पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन सबको मिलनी चाहिए। पेंशन की लड़ाई में हम हमेशा आप सभी का सहयोग करते रहेंगे।



विशिष्ट अतिथि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर टीना मां ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और बिना संघर्ष पेंशन नहीं मिलेगी। एकजुट के प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापन के आधार पर जो शिक्षकों/कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिली है, वह संघर्ष का एक पड़ाव है। पेंशन का संघर्ष सभी को पुरानी पेंशन मिलने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम यादव, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरएस वर्मा, श्यामसुंदर पटेल, यूपी बोर्ड कर्णिक संघ के महामंत्री विवेक वर्मा, महेंद्र यादव, वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, राजकीय शिक्षक संघ के एक गुट के महामंत्री रवि भूषण यादव, अटेवा के प्रदेश संगठन मंत्री अशोक कनौजिया व जितेंद्र कुमार ने भी विचार रखे। सम्मानित होने वालों में अशोक कनौजिया, जितेंद्र कुमार जीतू, आरके यादव, नीलम सिंह, पुष्पलता सिंह, अंजना यादव, नूतन यादव, मोनिका साहू, कल्पना वर्मा, डॉ. रंजना यादव, पुष्पराज, सुरेश यादव, धर्मेंद्र यादव, सचिन रावत, देवी प्रसाद यादव, अश्विनी यादव, रविशंकर मिश्रा व राजीव यादव आदि शामिल थे। पेंशन के लिए आमरण अनशन करने वाले डॉ. हरि प्रकाश यादव, उपेंद्र वर्मा एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more