हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 July 2024

अब सभी डिजिटल रजिस्टर पर काम नहीं करेंगे शिक्षक,प्रार्थना सभा की सेल्फी मांगने पर भड़का संयुक्त मोर्चा


परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था पर रोक लगाए जाने के बाद अब अध्यापक अन्य 11 डिजिटल रजिस्टर का बहिष्कार करने पर अड़ गए हैं। बीते दिनों प्रार्थना सभा की सेल्फी मांगने के आदेश के विरोध में वह अब किसी भी डिजिटल रजिस्टर पर काम नहीं करेंगे। अगर उनकी मांगें पूरी न हुईं तो वह 29 जुलाई को स्कूली शिक्षा महानिदेशालय का घेराव भी करेंगे।


शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक- कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव दिलीप चौहान का कहना है कि दोहरा मापदंड अपनाया
जा रहा है और हम इसका खुलकर विरोध करेंगे। प्रार्थना सभा की फोटो भेजना शिक्षकों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा करता है। अभी तक बीते दिनों महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के साथ हुई बैठक का कार्यवृत्त भी नहीं जारी किया गया। ऐसे में अभी आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक किसी भी कीमत पर झुकने वाले नहीं हैं। कहा कि संपूर्ण डिजिटाइजेशन को निरस्त किया जाए और शिक्षकों से सिर्फ पढ़ाई का कार्य ही कराया जाए तो बेहतर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more