UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 August 2024

किसी कारणवश बिलंब होने पर छोड़ा जा सकता है लेकिन बच्चों को न पढ़ाने वालों को नहीं छोडूंगा

 

किसी कारणवश बिलंब होने पर छोड़ा जा सकता है लेकिन बच्चों को न पढ़ाने वालों को नहीं छोडूंगा

महोबा। शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी और आपके संगठनों द्वारा विभिन्न समस्याओं और मांगों का निर्णय प्रशासन को करना है लेकिन बच्चों की पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए यदि आप कुछ लेट हो जाते हो तो कार्यवाही से बच सकते हैं लेकिन यदि बच्चे निपुण नहीं हुए तो मैं विवश हो जाऊंगा इसलिए जिस कर्तव्य के नव लिए आपकी नियुक्ति हुई है उसके लिए और बच्चों के हित में सभी लोग जुट जाएं।







वही नियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा ने मुंशी प्रेमचन्द ब्लॉक संसाधन केंद्र में आयोजित संकुल शिक्षकों की बैठक में शिक्षकों को पूर्व गुरूजनों की याद दिलाते हुए कहा कि कम संसाधन के बावजूद बेहतर शिक्षा दिया करते थे जिनके शिष्य अच्छी अच्छी पोस्ट में निकल जाने के बाद आज भी तमाम लोग उनको याद करते है लेकिन आज शिक्षकों की गरिमा पर प्रश्न चिन्ह क्यों उठ रहा है इसके लिए आपको सोचना होगा ? उन्होंने कहा कि मैं भी शिक्षक परिवार से हूं और गांव के प्राइमरी स्कूल से पढ़ा हूं, आप लोग कक्षा के अनुसार बच्चों के शैक्षिक स्तर ठीक करने में लग जाएं, उन्होंने सभी विभागीय गतिविधियों को समय से पूर्ण करने को भी आदेशित किया।




खंड शिक्षा अधिकारी कबरई अवनीश यादव ने फीडिंग का कार्य, दीक्षा एप, प्रेरणा लक्ष्य आदि सभी विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए समय से पूर्ण कराने के साथ साथ पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षिणक कार्य कराने की अपील की। इस अवसर पर एस आर जी, ए आर पी, संकुल शिक्षक और सभी नोडल संकुल शिक्षक उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more