UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 August 2024

अब नहीं दिखाई देंगे नोडल शिक्षक संकुल ,बीएसए ने समाप्त की व्यवस्था


: जिले के सभी न्याय पंचायत स्तर पर संबंधित ब्लॉक के बीईओ के चहेते के रूप में काम करने वाले नोडल शिक्षक संकुल अब नहीं दिखाई देंगे। ऐसे शिक्षक अब सिर्फ अपने विद्यालय पर शिक्षण कार्य करेंगे। प्रत्येक न्याय पंचायत पर पांच-पांच शिक्षक संकुल तैनात हैं। इसके अलावा एक नोडल शिक्षक संकुल के रूप में काम करते थे।



बीएसए संतोष कुमार राय ने पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर सभी बीईओ को पत्र जारी कर नियम विरुद्ध नोडल शिक्षक संकुल से काम लेने वाले को स्वयं की जिम्मेदारी तय की है। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2019 तक प्रत्येक ब्लॉक में एबीआरसी व न्याय पंचायत

बीएसए ने समाप्त की व्यवस्था

स्तर पर एनपीआरसी काम करते थे। तत्कालीन बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने न्याय पंचायत व ब्लॉक स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दोनों पद को समाप्त कर दिया। इनके स्थान पर पांच एआरपी तथा न्याय पंचायत स्तर पर विभागीय योजनाओं का स्कूलों से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए पांच-पांच शिक्षक संकुल को तैनात किया गया। एआरपी का चयन विषयवार साक्षात्कार के माध्यम से तथा शिक्षक संकुल पद पर शिक्षकों में से चयन किया जाता है। जनपद में कुल 70 एआरपी व 710 शिक्षक संकुल तैनात हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यदि कोई मामला पाया जाता है तो खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध
कार्रवाई वाला की जायेगी। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more