UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 August 2024

अब मिलकर प्रतिभा दिखाएंगे बेसिक व माध्यमिक के खिलाड़ी

 महराजगंज। जिले में संचालित हो रहे खेलों में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा एक ही मंच पर देखने को मिलेगी। छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से खेलों का अभ्यास कराया जाएगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। छात्रों का संपूर्ण विवरण भी वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।


जिलास्तर पर होने वाले खेलकूद के कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। अब तक दोनों विभागों में खेलकूद की प्रतियोगिताएं अलग-अलग कराई जाती थीं। पिछले दिनों महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत खेलकूद में माहिर प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं का चयन कर पोर्टल पर इनके नाम अपलोड किए जाएंगे। इस डाटा में विद्यार्थियों की कक्षा, उनके प्रशिक्षक, खेलकूद के उपकरण व खेल सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।





बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि जिले के बेसिक व माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय व खेलों में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का पंजीयन ऑनलाइन कराना अनिवार्य होगा। लिंक लक्ष्य पोर्टल एसएसपीयूटी डाट इन पर दिया गया है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन तय समय पर होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more