UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 August 2024

प्रभारी को हेड का वेतन देने को तैयार नहीं विभाग, याचिकाओं पर आ चुका है सिंगल बेंच का आदेश, विभाग ने डबल बेंच में की अपील


प्रयागराज, । बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग नियमित प्रधानाध्यापक के बराबर वेतन देने को तैयार नहीं है। पिछले कुछ महीनों में विभिन्न याचिकाओं में हाईकोर्ट ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी नियमित प्रधानाध्यापक के समान वेतन देने के आदेश दिए हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने सिंगल बेंच के आदेश का अनुपालन करने की बजाय डबल बेंच में इसके खिलाफ अपील कर दी है।


अफसरों का तर्क है कि नियमावली में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्थायी प्रधानाध्यापक के समान वेतन देने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह नितांत अस्थायी व्यवस्था है।

वहीं दूसरी ओर परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में भारी संख्या में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त होने के बावजूद 10-12 साल पदोन्नति नहीं की जा रही है। प्रयागराज में ही 9 फरवरी 2009 के बाद नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हुआ है। वर्षों से

सहायक अध्यापक ही प्रभारी
प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं
और पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं।
पदोन्नति न होने से नाराज प्रभारी
प्रधानाध्यापकों ने ही याचिकाएं की थीं।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more