UpdateMarts•Com
Follow Channel

04 August 2024

जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने की लेखा पर्ची उपलब्ध कराने मांग


वहराइच : समस्याओं को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शनिवार को जिलाध्यक्ष विद्याविलास पाठक के नेतृत्व में वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक समस्याओं को लेकर उनसे बिंदुवार वार्ता की।

सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों को लेखा पर्ची उपलब्ध कराने, एनपीएस का नया खाता खोलने वालों को प्रान किट देने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। बीएसए के वेतन आहरण का आदेश देने के बाद भी लेखा विभाग में महीनों लंबित रहने पर संगठन चिंता जताई। शिक्षकों ने मांग की है कि जब आदेश मिले तो उसी महीने वेतन


भुगतान किया जाए। एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों की कटौती उनके खाते में भेजा जाए।

शिक्षकों के लंबित एरियर के मामले जल्द निस्तारित किए जाएं। 28 मार्च के आदेश के तहत पुरानी पेंशन योजना का विकल्प प्राप्त कर शिक्षकों को नई पेंशन योजना में जमाधन राशि को सामान्य भविष्य निधि में समायोजित किया जाए। वित्त एवं लेखाधिकारी ने समस्याओं के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वित्त एवं लेखा अधिकारी ने आश्वस्त किया है कि किसी प्रकार की समस्या उनके पटल पर नहीं रहेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more