UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

दीवाली से पूर्व रसोईयों के खाते में पहुंचा तीन माह का मानदेय

 एटा, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दीपावली से पूर्व परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने वाले रसोईयों के खातों में दो से तीन माह का मानेदय भेजा है। 




दीपावली से पूर्व मानदेय खाते में आने से रसोईयों के चेहरे खिल उठे। बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिले के 1699 परिषदीय विद्यालयों में 4077 रसोईयां कार्यरत है। यह प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एमडीएम बनाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर शासन से ग्रांट आने के बाद रसोईयों के खाते में दो से तीन माह का मानदेय सीधे उनके खाते में भिजवाया गया है।

एमडीएम डीसी ने बताया कि विभाग से खाते में रसोईयों का मानदेय भेज दिया गया है। किसी भी रसोइया को मानदेय न मिलने की स्थिति में रसोइयों के खाते का बैंक स्टेटमेंट लेकर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के अर्न्तगत समस्त विद्यालयों में प्रेषित धनराशि का विवरण दिनांक 21.10.2024

ये भी पढ़ें - वित्तीय वर्ष 2024-25 में टेबलेट सिम कार्ड इंटरनेट के लिये 800 रुपये प्रति विद्यालय 2 माह के लिये धनराशि जारी।

ये भी पढ़ें - पदोन्नत्ति ~ सभी लोगों का सवाल रहता है कि ये कार्य कब होगा तो उसी संदर्भ में आपको जानकारी देना चाहता हूँ

ये भी पढ़ें - निष्ठा-ई०सी०सी०ई० और निष्ठा-एफ०एल०एन० पाठ्यक्रम (2024-25) चक्र -2 के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत सुपर 150 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के लिये एक दिवसीय Leadership Development कार्यशाला के आयोजन के संबंध में।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more