हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 October 2024

primary ka master: दो हेड मास्टर समेत 29 शिक्षकों का वेतन रोका

गोण्डा, जनपद में 22 से 29 सितंबर के बीच कार्य दिवसों में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। प्रेरणा पोर्टल पर निरीक्षण माड्यूल पर प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक दो हेडमास्टर समेत कुल 29 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक के वेतन रोकने की कार्यवाही की गई है।


 बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि बीईओ और डीसी के निरीक्षण में दो प्रधानाध्यापक, 09 सहायक अध्यापक,12 शिक्षा मित्र, पांच अनुदेशक विभिन्न क्षेत्रों के विद्यालयों में अनुपस्थित पाए गए हैं। सभी का अनुपस्थित वाले दिन का वेतन/मानदेय बाधित करते हुए पांच दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। 



अवकाश पर रहे शिक्षक को अनुपस्थित करने का आरोप : बेलसर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बादलपुर के सहायक अध्यापक दिलीप कुमार तिवारी ने बीएसए को पत्र देते हुए बताया कि 23 सितंबर को अति आवश्यक कार्य पड़ जाने के चलते आकस्मिक अवकाश पर था। इस दिन बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर पोर्टल पर अनुपस्थित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के उपस्थिति पंजिका में जबकि आकस्मिक अवकाश प्रधानाध्यापक ने सुबह ही स्वीकृत कर दिया था। सहायक अध्यापक दिलीप कुमार तिवारी ने बताया कि मुझे बिना किसी सूचना के पोर्टल पर एक सुनियोजित तरीके से अनुपस्थित करने की बात सामने आती है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more