UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 October 2024

बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षकों की बैठक आठ को





लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को जल्द ही मानदेय वृद्धि व कुछ अन्य लाभ का तोहफा मिल सकता है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह आठ अक्तूबर को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस बैठक में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों के पंजीकृत संघ के राज्य स्तरीय अध्यक्ष व महामंत्री को दो-दो प्रतिनिधि के साथ इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने संबंधित संगठनों से इसके लिए सात अक्तूबर तक प्रतिनिधियों के नाम व उनके विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more