हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 October 2024

टीम- 51 दूर करेगी परिषदीय स्कूलों की समस्या

 

वहराइच :

परिषदीय विद्यालयों में आने वाली समस्याओं को अब टीम-51 दूर करेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने टीम का गठन किया है, जिसमें बीईओ, एसआजी, एआरपी व कर्मठ शिक्षकों को शामिल किया गया है। शिक्षा और रैंकिंग में सुधार हो सके, इसके लिए बीएसए ने यह अभिनव पहल शुरू किया है।



जिले में 2803 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने व कमियों को दूर करने के लिए बीएसए आशीष कुमार सिंह ने अभिनव पहल किया है। बीएसए ने टीम-51 का गठन किया है। इसमें पांच खंड शिक्षा अधिकारी, तीन एसआरजी (स्टेट रिर्सोस पर्सन), 20 एआरपी (एकेडमिक रिर्सोस पर्सन) व 23 कर्मठ शिक्षक (जो सभी क्षेत्रों में विशेषज्ञ हैं) को शामिल कर टीम का गठन किया गया है। यह टीमें विद्यालयों के संचालन में आ रही

कमियों को दूर करने के लिए एक ही फोन पर तुरंत मौके पर पहुंचेगी और उन समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण करेगी।


बेसिक शिक्षा को सभी क्षेत्रों से उच्च श्रेणी में लाने के लिए अभिनव पहल की गई है। इससे शिक्षा में सुधार होने के साथ रैंकिंग में भी उच्च स्थान मिल सकेगा। टीम-51 से अच्छे परिणाम की उम्मीद है, जो जिले के नाम को रोशन करने में मददगार साबित होगी।

- आशीष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी


जिले स्तर पर होगी निगरानी


शिक्षा व्यवस्था को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए गठित की गई टीमों का भी निगरानी की जाएगी। निगरानी जिले स्तर पर होगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर रहे। यह टीमें विद्यालय में हादसा होने पर, पढ़ाई सही न होने, बच्चों के कम आने पर अभिभावकों से मिलकर उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने व एमडीएम की शिकायत को दूर करे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more