हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 October 2024

शिक्षा सेवा चयन आयोग में देवेंद्र ने संभाला परीक्षा नियंत्रक का पद



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के प्रथम परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया। उनकी इस पद पर तीन साल के लिए नियुक्ति की गई है। देवेंद्र के कार्यभार संभालने के बाद वर्षों से लंबित असिस्टेंट प्रोफेसर तथा टीजीटी पीजीटी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाओं की तारीख जल्द घोषित होने की उम्मीद जगी है। प्राथमिक विद्यालयों से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भर्ती अब आयोग करेगा। आयोग के गठन के बाद अध्यक्ष, सदस्यों, सचिव समेत अन्य पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं लेकिन परीक्षा नियंत्रक का पद अभी तक खाली चल रहा था.

इसकी वजह से भर्ती परीक्षाओं की तारीखों समेत कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय नहीं हो पा रहे थे। इन निर्णयों में परीक्षा नियंत्रक की अहम होती है। इसकी वजह से असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी-पीजीटी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही। जबकि, इनके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं। शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के देवेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने संबंधी आदेश 23 सितंबर को ही जारी हो गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more