हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

05 October 2024

दशहरे पर 198 शिक्षकों को प्रमोशन का तोहफा



प्रयागराज,। उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजकीय महाविद्यालय में कार्यरत 198 सहायक प्रोफेसर को दहशरे पर प्रदेश सरकार ने प्रमोशन का तोहफा दिया है। कई साल इंतजार के बाद इन शिक्षकों को यूजीसी ग्रेड पे 6000 से 7000 और मैट्रिक लेवल 10 से 11 में पदोन्नति मिली है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से 30 सितंबर को प्रमोशन का आदेश जारी किया गया है। दो अलग-अलग शासनादेशों में से एक में 102 और दूसरे में 96 सहायक प्रोफेसर की प्रमोशन सूची निर्गत की गई है।
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने उच्च शिक्षा से जुड़े प्रदेश के सभी शिक्षक संगठनों के साथ 23 अगस्त 2023 को सचिवालय में समीक्षा बैठक की थी। शिक्षकों ने कई साल से लंबित समस्याओं पर चर्चा की थी। उत्तर प्रदेश राजकीय महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के

राजकीय महाविद्यालय के शिक्षक कई साल से कर रहे थे इंतजार

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी किया गया आदेश

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु प्रकाश सिंह व पदाधिकारियों ने मंत्री एवं शिक्षा विभाग के अफसरों के समझ रखा था। डॉ. इन्दु प्रकाश सिंह के अनुसार समीक्षा बैठक में उठाए गए बिंदुओं के क्रियान्वयन के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यवृत्त तो निर्गत किया था लेकिन अभी तक मांगपत्र के सभी बिंदुओं का निस्तारण नहीं हो पाया था। प्रमोशन समेत अन्य बिन्दुओं पर लगातार पैरवी की जा रही थी, जिसके फलस्वरूप 30 सितंबर को शासनादेश जारी हो सका। संगठन के महासचिव डॉ. महंत यादव, सचिव डॉ. विजय कुमार राय, उपाध्यक्ष डॉ. जयराम त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more