आरोपी के घर में लगा ताला : अहोरवा भवानी में वारदात के बाद छेड़छाड़ के आरोपी की तलाश में कोतवाली पुलिस जुट गई। पुलिस आरोपी के तेलियाकोट के घर पहुंची। लेकिन घर में ताला लगा मिला। आरोपी की शादी नहीं हुई है। वह अपनी मां के साथ रहता था। रायबरेली पुलिस अब चंदन वर्मा की तलाश कर रही है।लखनऊ से अफसर घटनास्थल पर पहुंचे : अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में परिवार के साथ हंसी खुशी से रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार और उनके परिवार की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की गई कि उससे पूरा पुलिस महकमा हिल गया।लखनऊ से भागते हुए अफसर मौके पर पहुंचे सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने लगे। यह क्रम गुरुवार देर रात तक चलता रहा और अफसरों की आवाजाही भी चलती है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। आखिर घटना के पीछे हत्यारों की क्या वजह रही होगी और इसके पीछे उनका क्या मकसद रहा होगा। इन्हीं सवालों के बीच लखनऊ से पहुंचे अफ्सर बूझते रहे। शिक्षक और उसके परिवार की हत्या पुलिस के लिए एक अनलसुलही पहेली बन गई। वहीं क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने के बाद क्षेत्रीय लोग भी दहशत में है। इस मामले में पुलिस किसी पुरानी रंजिश या करीबी की भूमिका को तलाश रही है।
UpdateMarts•Com
Follow Channel
05 October 2024
अमेठी हत्याकांड: छेड़छाड़ से परेशान थी शिक्षक की पत्नी