UpdateMarts•Com
Follow Channel

22 October 2024

प्रधानाध्यापक परिषदीय विद्यालय में सार्वजनिक प्रोग्राम को किसी को अनुमति न दें

 

फर्रुखाबाद, । प्राथमिक विद्यालय उलियापुर में डीएम के निरीक्षण के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी सहमे हुये हैं। यहां के प्रधानाध्यापक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। अब खंड शिक्षाधिकारी की ओर से सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक यह सुनिश्चित कर लें कि विद्यालय में न तो किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम करने के लिए किसी को अनुमति दें और न ही विद्यालय परिसर और कमरों में बाहरी व्यक्ति का कोई सामान रखवायें। 


यदि विद्यालय के किसी कक्ष में जर्जर निष्प्रयोज्य सामान भरा हो तो उसे नियमानुसार स्टाक रजिस्टर में खारिज करते हुए विद्यालय से हटवाना सुनिश्चित करें। विद्यालय में निशुल्क पाठय पुस्तकों का स्टाक भी नही मिलना चाहिए। मिड डे मील के खाद्यान्न का रख रखाव भी अव्यवस्थित नही होना चाहिए। खंड शिक्षाधिकारी ने कहा कि मिड डे मील में तेल और मसाले ब्रांडेड ही प्रयोग में लाये जायें।

ये भी पढ़ें - समग्र शिक्षा (प्रारम्भिक शिक्षा), उ0प्र0 के वित्तीय वर्ष 2023-24 का सी0ए0 फर्म द्वारा आन्तरिक सम्प्रेक्षण (Internal Audit )कार्य कराये जाने के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - Composite School Grant : वर्ष 2024-25 में परिषदीय प्राथमिक विद्यालय /उच्च प्राथमिक विद्यालय /कम्पोजिट विद्यालयों में कम्पोजिट स्कूल ग्राण्ट हेतु बजट आवंटन के सम्बन्ध में।

ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स प्लानिंग (72825 बैच)


तेल, मसाले, दाल, आंटा आदि के रख रखाव में शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। प्रधानाध्यापक एक दिन में किसी भी स्थिति में 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत न करें। निरीक्षण में यदि विद्यालय में इस प्रकार की अव्यवस्था मिली तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।बतादें कि डीएम ने विद्यालयों का सही तरह से पर्यवेक्षण न करने पर खंडशिक्षाधिकारी से भी जवाब तलब करने के निर्देश दिये थे। डीएम के खौफ के बाद खंडशिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों के लिए निर्देश जारी किए हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more