हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 February 2025

स्कूल में छात्रा से अमर्यादित व्यवहार

बुलंदशहर। लखावटी स्थित केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा बिना ड्रेस कोड स्कूल पहुंची। आरोप है कि क्लास टीचर ने उससे अमर्यादित व्यवहार किया और ढाई घंटे तक पूरी क्लास के सामने छात्रा को खड़े रखा। घटना से परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने डीवीआर कब्जे में ले ली है।


ये भी पढ़ें - कार्यालय आते समय दोपहिया वाहन चालकों एवं उनके सहयात्रियों के लिए हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों एवं अन्य यात्रियों के लिए सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग किए जाने के संबंध में।

ये भी पढ़ें - अवरुद्ध वेतन निकलवाने के नाम पर उगाही करने पर BEO का चालक गिरफ्तार, BEO व चालक दोनो के खिलाफ Anti Corruption की कार्यवाही जारी

खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की छह वर्षीय बच्ची लखावटी के केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। परिजनों के अनुसार शनिवार को छात्रा यूनिफार्म की जगह दूसरे कपड़ों में स्कूल गई थी। आरोप है कि क्लास टीचर ने छात्रा से अमर्यादित व्यवहार किया और पूरी क्लास के सामने करीब ढाई घंटे तक खड़ा रखा। स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर पहुंची छात्रा ने परिजनों की घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की बात कहकर परिजनों को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।


उधर, पीड़ित छात्रा के पति ने मेरी बेटी स्कूल की फुल ड्रेस पहनकर नहीं गई थी। उसकी क्लास टीचर ने बेटी समेत अन्य तीन चार छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार किया। प्रिंसिपल और टीचर को घटना से अवगत कराया गया। आरोपी टीचर पर सख्त कारवाई होनी चाहिए।


छात्रा के परिजनों द्वारा लगाया गया आरोप निराधार हैं। क्लास टीचर ने छात्राओं के जूते और मौजे उतरवाए थे। इस मामले में मेरे स्तर से जांच की जा रही है।

- विभा शर्मा, प्रधानाचार्य केडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखावटी



मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, बीएसए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more