हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 May 2025

पुरानी पेंशन के योग्य व बचे हुए शिक्षकों की सूची जल्द जारी करें

 

लखनऊ। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पुरानी पेंशन योजना के लिए योग्य व बचे हुए शिक्षकों की सूची अभी तक जारी न करने पर माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने नाराजगी जताई है। साथ ही यह भी कहा है कि जल्द इस पर सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो संगठन कड़ा निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा।



संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने कहा कि

माध्यमिक विद्यालयों में भी 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना है। इसके लिए विभाग ने एक सूची जारी कर दी जबकि बचे शिक्षकों की सूची अभी तक नहीं जारी की गई है। इस मामले में विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल


हस्तक्षेप कर ठोस कार्यवाही करें। संघ के प्रवक्ता ओम प्रकाश

त्रिपाठी ने कहा कि अब तक शिक्षकों की जारी सूची से संबंधित शिक्षकों की एनपीएस कटौती बंदकर जीपीएफ कटौती अप्रैल से शुरू कर दी गई है। जबकि अन्य शिक्षक अभी इंतजार कर रहे हैं।


वहीं निदेशालय की ओर से किए जा रहे भेदभाव को लेकर चिंतित भी हैं। एक ही विद्यालयों से भेजे गए प्रकरणों को लेकर निदेशालय ने अलग-अलग निर्णय किया है। जल्द इसमें आवश्यक संशोधन करते हुए बचे हुए शिक्षकों की सूची जारी की जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more