हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 May 2025

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कल होगी

लखनऊ। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन एक जून को होगा। इसके लिए शहर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में बनाए गए इन परीक्षा केंद्रों पर 10690 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। इस संबंध में शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई।



बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. आरबी सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस वर्ष भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा दो पाली में सुबह नौ से 12 बजे तक और दोपहर में दो से पांच बजे तक होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more