हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 May 2025

बेसिक शिक्षा विभाग केजीबीवी में चलाएगा स्वच्छ गरिमा अभियान

 

लखनऊ। प्रदेश के सभी 746 कस्तूरबा गांधी बालिका

विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाली 1.10 लाख से अधिक छात्राओं को अब माहवारी स्वच्छता और पोषण जैसे विषयों पर जानकारी व प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छ गरिमा अभियान के तहत यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। 




इसका मकसद किशोरियों को उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रहे संकोच को समाप्त करना है। उनकी स्वास्थ्य संबंधी भ्रांतियों के साथ इसे लेकर सामाजिक संकोचों को भी दूर किया जाएगा। इसी क्रम में अब संवेदनशील मुद्दों को शिक्षा का हिस्सा बनाकर जीवन कौशल आधारित शिक्षा दी जा रही है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिए यूनिसेफ के सहयोग से एक विशेष मॉड्यूल तैयार किया गया है, जो छात्राओं को सरल भाषा और दृश्य सामग्री के माध्यम से शिक्षित करेगा। इसमें केवल छात्राएं ही नहीं, शिक्षिकाएं और आगे चलकर अभिभावक भी सहभागी होंगे। इसके लिए शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more