हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

31 May 2025

शिक्षक भर्ती के लिए तीसरे दिन भी धरने पर बैठे बेरोजगार

प्रयागराज। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर दर्जनों अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान आयोग के उपसचिव डॉ. शिवजी मालवीय ने अभ्यर्थियों से फोन पर वार्ता करके बताया कि उनकी मांग की दिशा में प्रयास हो रहे हैं। जब तक विभाग से रिक्त पदों की सूचना नहीं मिलती, कैसे भर्ती शुरू हो सकती है। 



आयोग के स्तर से संबंधित विभाग के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। हालांकि प्रदर्शनकारी लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं होता तब तक धरनास्थल से नहीं हटेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more