हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 May 2025

UPSC सिविल सेवा प्री : 30 मिनट पहले प्रवेश हो जाएगा बंद


प्रयागराज, । संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में सभी अफसरों का प्रशिक्षण हुआ। एएमए सभागार में सेंटर सेक्टर मजिस्टेट्रों, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों और सेंटर सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि क्या-क्या सावधानियां बरतनी हैं।



इस दौरान सभी को बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। मोबाइल और इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग नहीं होगा। सेंटर सुपरवाइजरों से कहा गया कि वो कक्ष निरीक्षक को नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संघ लोक सेवा आयोग की टीम भी मौजूद रही। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान लगातार भ्रमणशील रहें। इस दौरान एडीएम सिटी सत्यम मिश्र व अन्य अफसर भी मौजूद रहे।


104 हैं परीक्षा केंद्र

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 25 मई को 104 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 41,364 अभ्यर्थी शामिल होंगे। 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जबकि 104 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more