हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 June 2025

30 जून से होगी मुविवि की बीएड व बीएड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा

 

प्रयगराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 की बीएड और बीएड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा 30 जून से प्रदेश के 10 जिलों में होगी। परीक्षा 12 केंद्रों में सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।



प्रवेश परीक्षा में कुल 4,554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ,

10 जिलों के 12 केंद्रों में आयोजित होगी परीक्षा

मेरठ, वाराणसी एवं प्रयागराज में होगी।

आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रो. पीके स्टालिन ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कोर कमेटी के सदस्य केंद्रों में तैनात रहेंगे।

प्रयागराज में विश्वविद्यालय के यमुना परिसर स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र और सरस्वती परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more