हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 June 2025

अनुपस्थित रहने पर 37 शिक्षकों को नोटिस

 

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 17 से 26 जून के बीच विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें अनुपस्थित 37 शिक्षक और 10 शिक्षामित्रों से जवाब मांगा गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में अनुपस्थिति को लेकर साक्ष्यों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा, स्पष्टीकरण



संतोषजनक नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नोटिस पाने वालों में प्रधानाध्यापकों में हंडिया देहरा के विजय सिंह, मांडा मेहा जगीर के सूर्य कांत मिश्रा, मांडा बेरी के राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, बहादुरपुर कतवारुपुर के राम रतन शामिल हैं। वहीं, 33 सहायक अध्यापक, सात शिक्षामित्र और तीन अनुदेशक भी है।

जिसमें मांडा भरवारी खुर्द के आशीष गुप्ता, कोसड़ा खुर्द के

रामाशंकर मौर्या, विनोद कुमार यादव, ऋषभ गुप्ता, जगीर के आलोक कुमार, प्रियंका सिंह, सुभाष कुमार, हंडिया असवादौदपुर की अदिति यादव, प्रतापपुर पूरे ठकुराइन की वर्तिका सिंह व बुदुल राम, होलागढ़ मदईपुर के जय प्रकाश श्रीवास्तव आदि शामिल है। इसके साथ ही तीन अनुदेशक धानुपुर किरावन की प्रिया सिंह, कतवारुपुर के राहुल मिश्रा व आशुतोष कुमार भी शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more