हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 June 2025

डीएलएड में प्रवेश के लिए प्रस्ताव तैयार, शासन को भेजा जाएगा

 

प्रयागराजः प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक अर्हता डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने पर जुलाई के अंतिम सप्ताह में कार्यक्रम जारी कर छात्र-छात्राओं से आनलाइन आवेदन लिए जाने की योजना है। डीएलएड की कुल 2.30 लाख सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया कालेज आवंटन के साथ काउंसिलिंग के माध्यम से पूरी कराई जाएगी।



प्रदेश के सभी 66 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), एक सीटीई कालेज वाराणसी तथा करीब 3000 निजी डीएलएड संस्थानों में प्रवेश दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को उनकी राज्य स्तरीय मेरिट के आधार पर सीट लाक करने के लिए कालेज आवंटन किया जाएगा। सत्र 2025-26 के लिए परीक्षा नियामक


प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी की ओर से प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को दो-तीन दिन में भेजा जाएगा। आवेदन लिए जाने के लिए पोर्टल का परीक्षण कर लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more