हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 June 2025

निरीक्षण में बंद मिले स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन

 

बहराइच, । चित्तौरा व रिसिया ब्लॉक क्षेत्र में डीएम मोनिका रानी ने शनिवार को फुलवरिया व लौकी गांव में संचालित स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। केंद्र बंद होने व जिम्मेदारों के गायब होने पर नाराजगी जाहिर किया। विभागीय अधिकारियों को संबंधित कर्मियों के अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित कर दिया गया है। बीएसए को कारण सहित तीन दिनों में आख्या प्रसतुत करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आदेश के बावजूद निर्धारित समय पर पहुंचना तो दूर केंद्र व स्कूल बंद कर गायब रहना अपराध है।




डीएम ने चित्तौरा के ग्राम फुलवरिया में आरोग्य मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक रिसिया के ग्राम लौकी के सामुदायिक शौचालय, ग्राम बिबियापुर के आंगनवाड़ी केंद्र व प्रा. विद्यालय, ग्राम भोपतपुर चौकी में सामुदायिक शौचालय, ग्राम खुदादादभारी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय व ग्राम बंगलाचक में पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। ग्राम फुलवरिया में संचालित आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान सीएचओ सारिका गुप्ता मौके पर मौजूद मिली। जबकि परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नहीं मिली। आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम लौकी में सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय बन्द पाया गया। इसके अलावा ग्राम भोपतपुर चौकी में स्थापित सामुदायिक शौचालय, ग्राम खुदादादभारी का पूर्व माध्यमिक विद्यालय तथा ग्राम बंगलाचक में स्थापित पंचायत भवन भी निरीक्षण के दौरान बन्द पाया गया। इसको लेकर डीएम के तेवर तल्ख हुए। नाराज डीएम ने बन्द पाये गये विद्यालयों के सम्बन्ध। में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। इसी प्रकार सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवनों में ताले लटके पाये जाने पर अग्रिम आदेशों तक सम्बन्धित एडीओ पंचायत, ग्राम सचिव, सफाई कर्मी व अन्य सम्बन्धित को वेतन बाधित करने के साथ 03 दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि ऐसे कर्मचारियों पर शासन स्तर पर भी कार्रवाई को कदम उठाया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more