हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 June 2025

डीआईओएस से मिले शिक्षक, समस्याएं गिनाईं

 


कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवागंतुक जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार राय से वार्ता की। लंबित पदोन्नति, प्रोन्नत वेतनमान और नई पेंशन के खातों में धनराशि न दिखने समेत अनेक समस्याओं की निस्तारण की मांग की।


बिल्हौर इंटर कॉलेज, बिल्हौर में प्रधानाचार्य का मुद्दा फिर उठा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि वे इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। भेंट करने वालों में जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार कटियार, महामंत्री राहुल मिश्रा, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राकेश कुमार भारद्वाज, प्रेमचंद त्रिपाठी, निजाम उल हक और संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more