UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 June 2025

पीजीटी परीक्षा की तैयारियों में जुटा सेवा चयन आयोग


प्रयागराज, । नई शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर 28 मई से चल रहे बेमियादी धरने के बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (पीजीटी) परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं।



आयोग ने पहले ही पीजीटी की लिखित परीक्षा 18 और 19 जून को कराने की घोषणा कर दी थी। इस संबंध में बुधवार को आयोग में हुई बैठक में कुछ सदस्यों ने परीक्षा नियंत्रक डीपी सिंह से जानना चाहा कि क्या वह परीक्षा तय तिथि पर करा लेंगे तो उन्होंने जवाब दिया कि परीक्षा निर्धारित तिथि पर कराई जाएगी।


ऐसे में माना जा रहा है कि आठ जून तक अभ्यर्थियों को यह सूचना मिल जाएगी कि उनकी परीक्षा किस जिले में होनी है और परीक्षा से तीन दिन पहले प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। पीजीटी के 624 पदों पर 2022 में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। उस समय 4,64,605 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की थी। इस हिसाब से एक पद के लिए 745 अभ्यर्थी दावेदार हैं। गौरतलब है कि प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) की लिखित परीक्षा 21 और 22 जुलाई को प्रस्तावित है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more