UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 June 2025

पुलिस विभाग में जल्द भर्तियों का विज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में जल्दी ही 23763 पदों पर भर्तियों के लिए इसी महीने विज्ञापन जारी होगा। इनमें 4543 पद सब इंस्पेक्टर और 19220 पद सिपाही के हैं। इनमें सब इंस्पेक्टर पद पर भर्ती में अभ्यर्थियों की उम्र में तीन साल की छूट भी दी गई है।



भर्ती बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले ही विशेष सचिव की ओर से पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजा गया था कि चयन वर्ष 2020-21 से चयन वर्ष 2024-25 के बीच 4543 सब-इंस्पेक्टर के पद रिक्त रह गए थे। इनकी भर्ती के लिए आवेदन में अभ्यर्थियों को उम्र में तीन साल की छूट देने का निर्णय लिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more