UpdateMarts•Com
Follow Channel

05 June 2025

शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती करे सरकार : संजय

 

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रयागराज में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। साथ ही प्रदेश सरकार से शिक्षकों के खाली लगभग दो लाख पदों पर भर्ती करने की मांग उठाई है। 




प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पीएबी की बैठक का हवाला देते हुए कहा गया है कि 1.93 लाख पद खाली हैं। यह भर्तियां तीन चरण में होंगी और हर चरण में 65000 भर्ती की जाएंगी, जो कि मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। लेकिन कुछ ही समय के बाद इस पोस्ट को हटा दिया गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से शिक्षकों के खाली लगभग दो लाख पदों पर जल्द भर्ती करने की मांग की। उन्होंने 2004 में बीटीसी प्रशिक्षित शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने व प्रदेश में बढ़ रहे अपराध की चर्चा करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। वहीं, गाजियाबाद के विधायक के बकरीद में बकरी की जगह केक काटकर ईको फ्रेंडली बकरीद मनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बताएंगे कि कहां केक काटना है, कहां बली चढ़ाना है। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more