हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 July 2025

144 शिक्षकों-कार्मिकों को नोटिस जारी

प्रयागराज, । बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला समन्वयकों एवं अन्य अधिकारियों के 27 जून से 19 जुलाई के बीच परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के निरीक्षण में बिना पूर्व सूचना के गायब मिले 144 शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। 




19 जुलाई के नोटिस में बीएसए ने संबंधित शिक्षकों-कार्मिकों को तीन दिन में अपने बीईओ को निरीक्षण तिथि को अनुपस्थिति के संबंध में समुचित साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नोटिस पाने वालों में आठ प्रधानाध्यापक भी शामिल हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more