हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 July 2025

61 हजार आरओ एआरओ परीक्षा देंगे

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 27 जुलाई को होगी। इस परीक्षा की तैयारी बैठक डीएम की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। जिले के 129 केन्द्रों पर यह परीक्षा होनी है।



डीएम विशाख जी ने लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन में सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सह केंद्र व्यवस्थापकों, नोडल अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जरूरी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस बार एक पाली में परीक्षा कराई जाएगी। रविवार को सुबह 09:30 से दिन के 12:30 बजे तक यह परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर पेपर सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस अभीरक्षा में पहुंचाएंगे। लखनऊ में कुल 61512 प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more