हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 July 2025

कैबिनेट की बैठक आज : महिलाओं को एक करोड़ की संपत्ति पर एक प्रतिशत छूट


लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें दो दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दिलाई जाएगी। अब महिलाओं को एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाले स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत छूट दी जाएगी।



विधानमंडल का वर्षाकालीन सत्र चार अगस्त से बुलाने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी दी जाएगी। सीएजी रिपोर्ट के तीन खंड सदन में रखे जाने संबंधी प्रस्ताव भी पास होगा। इसके अलावा दो दर्जन नगरीय निकायों के सीमा विस्तार व सात नई नगर पंचायतों के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूर कराया जाएगा। शहरों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व नगरीय बस सेवा के लिए जमीन मुफ्त में देने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी।


लोक सेवा आयोग का संशोधन अध्यादेश प्रतिस्थानी विधेयक विधानमंडल में रखा जाएगा। प्रदेश सरकार अब टैबलेट का वितरण करेगी। औद्योगिक विकास विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जाएगी। चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे , विभागों में 15 साल पुराने वाहनों को नीलाम करने, लखनऊ में डिक्टेशन टेक्नोलॉजी सेंटर बनाने संबंधी प्रस्ताव मंजूर होंगे

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more