हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 July 2025

स्कूलों के विलय पर सुनवाई आज होगी

लखनऊ। बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तहत स्कूलों के विलय का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस बार बच्चों की ओर से उनके अभिभावकों ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष विशेष अपील दाखिल करते हुए, एकल पीठ के 7 जुलाई के निर्णय को चुनौती दी है। मामले में दो विशेष अपील दाखिल की गई हैं जो मंगलवार को मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली व न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह की खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।



उल्लेखनीय है कि 7 जुलाई को एकल पीठ ने स्कूलों का विलय करने के विरुद्ध दाखिल याचिकाओं को खारिज कर दिया था। आज फिर इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more