हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 July 2025

विलय का किया विरोध चलाएंगे अभियान


प्रयागराज। जनता दल यूनाइटेड के जिला पदाधिकारियों की बैठक सीएमपी डिग्री कॉलेज के पास हुई। बैठक में प्राइमरी स्कूलों का विलय करने और शराब की दुकानों की तादाद बढ़ाने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव संजय पटेल ने रखा। कहा गया कि गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाने चाहिए और शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अनु सिंह, दशानंद सिंह पटेल, मुन्ना बिंद, हनुमान बली रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more