हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2025

ब्रिज कोर्स के लिए 25 दिसंबर तक करें आवेदन

बिहार,

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के छह महीने के ब्रिज कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन 25 दिसंबर तक ऑनलाइन लिए जाएंगे।



बीएड योग्यता धारी वैसे शिक्षक जिनकी नियुक्ति 26 जून 2018 और 11 अगस्त 2023 के बीच बीएड के योग्यता के आधार पर प्राथमिक शिक्षक के तौर पर हुई है वे ttps://bridge. nios. ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एआईओएस द्वारा यह कोर्स शिक्षकों को ओडीएल मोड में कराया जाएगा। शिक्षकों को कोर्स को एक साल में पूरा करना होगा। इसमें शिक्षकों को प्राथमिक कक्षा में पढ़ाने के लिए योग्य बनाया जाएगा। ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए bridgesupport@nios. ac.in पर मेल भेज सकते हैं.


आवेदन के समय यह होगा जरूरी


यू-डायस कोड

एडमिशन शुल्क

हाल का पासपोर्ट साइज फोटो

बीएड सर्टिफिकेट

नियुक्ति प्रमाणपत्र

सेल्फ डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट (प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित)

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more