हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2025

बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों की एआई से निगरानी असंभव


● बोर्ड का बजट 25 करोड़, निजी एजेंसियां मांग रहीं हैं 45 करोड़ रुपये, पिछले साल नहीं मिली थी कामयाबी



प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के प्रश्नपत्रों की एआई से निगरानी अब लगभग असंभव हो गई है। यूपी बोर्ड ने जेम पोर्टल के माध्यम से 16 अक्तूबर तक और फिर 23 अक्तूबर तक दो बार आवेदन मांगे थे। बोर्ड ने इस काम का बजट 25 करोड़ रखा है लेकिन टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली दोनों निजी एजेंसियां तकरीबन 45 करोड़ में काम करने को तैयार हैं। बजट और खर्च में भारी अंतर के करण इस साल एआई से लगभग आठ हजार परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की निगरानी असंभव नजर आ रही है। पिछले साल भी तीन बार टेंडर जारी होने के बावजूद यह महत्वाकांक्षी प्रयोग नहीं हो सका था।

आज जारी होगी केंद्रों की सूची

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (10वीं और 12वीं) परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों की सूची गुरुवार को ऑनलाइन जारी होगी। इसके बाद सभी जिला विद्यालय निरीक्षक अपने-अपने जिलों में ऑनलाइन केंद्रों की सूची को सार्वजनिक कर छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या स्कूल प्रबंधक से बोर्ड के पोर्टल पर आपत्ति आमंत्रित करेंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more