हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2025

एसआई भर्ती का संशोधित परिणाम जारी


प्रयागराज  । कर्मचारी चयन आयोग ने 20 अक्तूबर 2025 को घोषित दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2024 के अंतिम परिणाम की व्यापक समीक्षा के बाद संशोधित परिणाम बुधवार को जारी कर दिया है। आयोग का कहना है कि मूल परिणाम घोषित होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आपत्तियां दर्ज कराई थीं, जो सामान्य से कहीं अधिक थीं। इन आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए नोडल फोर्स बीएसएफ के साथ मिलकर पूरे परिणाम की पुनः जांच की गई।


समीक्षा के दौरान अभिलेख सत्यापन, डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (डीएमई), रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन (आरएमई) से जुड़े डेटा में विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद आयोग ने सभी त्रुटियों को ठीक करते हुए संशोधित परिणाम जारी किया है। एसएससी ने साफ किया है कि 5105 अभ्यर्थियों के आवंटन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनके परिणाम मूल रूप से घोषित स्थिति के अनुसार ही मान्य रहेंगे। 76 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्हें मूल परिणाम में कोई आवंटन नहीं मिला था, लेकिन संशोधित परिणाम में इन्हें आवंटन दिया गया है।


12 अभ्यर्थी मूल परिणाम में आवंटित थे, लेकिन पुनः जांच में मिला कि ये परीक्षा अधिसूचना में दिए गए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते। इसलिए संशोधित परिणाम में इन्हें आवंटित नहीं किया गया है। 178 अभ्यर्थियों के पहले दिए गए आवंटन या स्थिति में संशोधित परिणाम में परिवर्तन किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more