हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

27 November 2025

पुरानी पेंशन के लिए राजनाथ सिंह से मिले शिक्षक


लखनऊ। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल टीईटी व 2004 बैच के 35 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने के लिए दिल्ली में रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मिला।

प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने के संबंध में रक्षामंत्री से गुहार लगाई। एनसीईटी की अधिसूचना 23 अगस्त 2010 के पूर्व नियुक्त ऐसे देश के लगभग 20 लाख शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। यह ऐसे शिक्षक हैं जिन्होंने नियुक्ति के समय सभी अहर्ताएं पूरी कर रखी थी, तब इन्हें नौकरी मिली थी।

प्रदेश महासचिव दिलीप चौहान, प्रदेश संगठन मंत्री शशि प्रभा सिंह व प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने प्रदेश में 2004 चयन प्रक्रिया द्वारा नियुक्त शिक्षकों को अब तक पुरानी पेंशन न दिए जाने का मुद्दा उठाया। इस पर उन्होंने इस मामले में सकारात्मक समाधान निकालने का भरोसा दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more