हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2025

तैयारी: सरकारी बीमा में सुरक्षा कवर बढ़ेगा


नई दिल्ली,  । केंद्र सरकार अपनी दो बड़ी बीमा योजनाओं में ग्राहकों को बीमा कवर दो लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये तक करने का विकल्प दे सकती है। इसके लिए उन्हें प्रीमियम भी अधिक देना होगा।



प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा कवर बढ़ाने की तैयारी है। बीमा नियामक संस्था इरडा ने एक विशेष कार्यसमूह बनाया है, जो इन योजनाओं में सुधार के लिए सुझाव देगा। अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में महंगाई और बढ़ते खर्चों को देखते हुए दो लाख के कवर को पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि गरीबों और मध्यम वर्ग को पर्याप्त सुरक्षा मिलेे। वर्तमान में ये दोनों योजनाएं 75 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा कवर देती हैं। अभी जीवन ज्योति योजना का सालाना प्रीमियम 436 रुपये और सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम 20 रुपये है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more