हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2025

आधार जैसा नाम खतौनी में करा सकेंगे किसान

लखनऊ। राजस्व परिषद् प्रदेश के किसानों को खतौनी में आधार कार्ड के अनुसार नाम संशोधन करवाने की सुविधा देने जा रहा है। इससे प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसानों को फायदा होगा। नाम का मिलान न हो पाने की वजह से तमाम किसान हर तिमाही मिलने वाली किसान सम्मान निधि का लाभ भी नहीं ले पा रहे हैं।



राजस्व परिषद ने निर्णय लिया है कि किसानों को आधार के अनुसार खतौनी में अपना नाम दर्ज करवाने की सुविधा दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए लेखपाल या अन्य संबंधित राजस्व कर्मी को यह रिपोर्ट लगानी होगी कि खतौनी और आधार में दर्ज नाम एक ही व्यक्ति के हैं। अगले दो महीनों में राजस्व परिषद् यह प्रक्रिया पूरी कर लेगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more