हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2025

छात्रवृत्ति के आवेदन 26 तक कर सकेंगे

लखनऊ। पिछले वर्ष छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित छात्रों को बड़ी राहत मिल गई है। अब विद्यार्थी 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। डीएलएड के साथ-साथ होम्योपैथिक, आयुर्वेद व यूनानी के डिप्लोमा इत्यादि पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी तकनीकी खामी के कारण आवेदन फॉर्म नहीं भर पाए थे। अब समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।



वर्ष 2024-25 में परीक्षा परिणाम देरी से घोषित होने व अन्य कारणों से 5.87 लाख विद्यार्थी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति से वंचित रह गए थे। अब गुरुवार को फिर पोर्टल खोल दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह के मुताबिक छात्र 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 28 तक छात्र आवेदन का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more