हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 November 2025

चार माह बाद भी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे स्कूल


 प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े तमाम स्कूल ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था लागू होने के चार महीने बाद भी निर्देश नहीं मान रहे हैं। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने सभी डीआईओएस को पत्र लिखा है कि चार नवंबर को छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज न करने वाले विद्यालयों की जनपदवार सूची प्रेषित करते हुए विद्यालयों में शत प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए थे। 19 नवंबर को ऑनलाइन उपस्थिति के आंकड़ों की समीक्षा से यह पता चला है कि अभी भी सभी विद्यालय ऑनलाइन उपस्थिति पोर्टल/मोबाइल एप के माध्यम से दर्ज नहीं कर रहे हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more