हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 November 2025

जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती में चयन के लिए आनलाइन आवेदन शुरू

 

 

प्रयागराज :

धरना-प्रदर्शन के बाद न्यायालय में कानूनी लड़ाई जीतने पर अब वर्ष 2021 की जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती में चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट

Jhsaidedposting.upsdc. gov.in निर्धारित तिथि 24 नवंबर



की देर रात क्रियाशील कर दी गई। इस पर 14 दिसंबर तक आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इसके पूर्व यह आवेदन 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक लिए जाने थे, लेकिन सर्वर/पोर्टल में तकनीकी दिक्कत के कारण बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने तिथि बढ़ा दी थी।


इस भर्ती के माध्यम से 394 प्रधानाध्यापक एवं 1894 सहायक


अध्यापक पदों पर चयन किया जाना था। इसकी लिखित परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने कराई थी। इसका संशोधित परिणाम छह नवंबर 2022 को घोषित किया गया था।


इसमें प्रधानाध्यापक पद के लिए 1544 तथा सहायक अध्यापक पद के लिए 42,066 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे। इन अभ्यर्थियों का चयन


मेरिट के आधार पर किया जाना है। न्यायालय के आदेश पर यह भर्ती पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशक ने 29 अक्टूबर को समय सारिणी जारी की थी। भर्ती में समय अधिक लग जाने से अब पदों की संख्या घट गई है। इसका कारण कुछ जूनियर हाईस्कूलों का उच्चीकृत कर हाईस्कूल बना दिया जाना है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more