हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 January 2026

प्रयागराज में नहीं होगी 17 और18 जनवरी की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा

प्रयागराज। माघ मेला के आयोजन को देखते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा प्रयागराज में नहीं कराने का निर्णय लिया है।



आयोग अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार 17 व 18 जनवरी की परीक्षा प्रयागराज को छोड़कर प्रदेश के 26 जिलों में कराई जाएगी। 17 जनवरी को सामाजिक विज्ञान व जीव विज्ञान और 18 जनवरी को अंग्रेजी व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार से आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।


17 जनवरी को प्रथम सत्र में आयोजित सामाजिक विज्ञान विषय में चार खंड भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, तथा नागरिक शास्त्र है। प्रत्येक खंड में 60-60 प्रश्न हैं। अभ्यर्थियों को चार खंडों में से किन्ही दो खंडों का चयन कर उत्तर देना होगा। इस विषय की परीक्षा के लिए ओएमआर आंसरशीट के प्रथम भाग में एक से 30 तक सामान्य अध्ययन तथा द्वितीय व तृतीय भाग में वैकल्पिक-1 व वैकल्पिक-2 अंकित है तथा उसके नीचे चारों विषयों (भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र तथा नागरिक शास्त्र) के सामने गोला बना हुआ है। अभ्यर्थी जिस वैकल्पिक विषय का चयन करेंगे उसी के सामने बने गोले को भरते हुए संबंधित प्रश्नों को हल करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more