08 January 2026

मिशन-कर्मयोगी🔹iGOT-कर्मयोगी-प्लेटफॉर्म: ✍️सामान्य समस्याएँ एवं समाधान

li.🔹मिशन-कर्मयोगी🔹.il 

li.iGOT-कर्मयोगी-प्लेटफॉर्म.il


सामान्य समस्याएँ एवं समाधान 

 प्रश्न 1 : iGOT पोर्टल पर लॉग-इन नहीं हो पा रहा है, क्या करें? 

 उत्तर : 

* Login with OTP विकल्प से लॉग-इन करने का प्रयास करें।

* यदि OTP नहीं आ रहा है, तो ऐप/ब्राउज़र का Clear Cache करें।

* Mission Karmayogi ऐप को Uninstall करके पुनः Install करें।

* Google Chrome या Incognito Mode में प्रयास करें।

 प्रश्न 2 : OTP बार-बार नहीं आ रहा है या Verify नहीं हो रहा। 

 उत्तर : 

* मोबाइल नेटवर्क जाँचें।

* फोन की Date & Time Auto पर रखें।

* Cache Clear कर पुनः प्रयास करें।

* ऐप Reinstall करने पर समस्या प्रायः हल हो जाती है।

 प्रश्न 3 : Organisation (विभाग) गलत चयन हो गया है। 

 उत्तर : 

* गलत Organisation होने पर प्रोफ़ाइल Not Registered दिखती है।

* कोर्स और सर्टिफिकेट सुरक्षित रहते हैं, नष्ट नहीं होते।

* Organisation Correction / Mapping MDO Admin या iGOT Helpdesk के माध्यम से कराई जाती है।

 प्रश्न 4 : कोर्स पूरे हैं, फिर भी विभागीय सूची में नाम नहीं दिख रहा। 

 उत्तर : 

* इसका कारण प्रायः Organisation Mapping या Data Sync की समस्या होती है।

* ऐसे मामलों में घबराने की आवश्यकता नहीं है।सूचना संबंधित MDO Admin  

/ State Level को दी जाती है।

 प्रश्न 5 : पाँचों साइबर सुरक्षा कोर्स पूरे करने के बाद भी सर्टिफिकेट अपलोड नहीं हो पा रहे। 

 उत्तर : 

* यह समस्या Google Form लिंक से संबंधित हो सकती है।

* यह लिंक स्टेट लेवल से प्राप्त होती है।

* लिंक कार्य न करने की सूचना पहले ही स्टेट लेवल को दी जा चुकी है।

* सर्टिफिकेट सुरक्षित रखें, आगे निर्देश दिए जाएँगे।

 प्रश्न 6 : Google Form खोलने पर “You cannot access this link” दिख रहा है। 

 उत्तर : 

* यह तकनीकी समस्या है, कार्मिक की गलती नहीं।

* Official Email ID से लॉग-इन कर प्रयास करें।

* Chrome Browser या Incognito Mode में खोलें।

* समस्या की सूचना संबंधित स्तर पर दी जा चुकी है।

 प्रश्न 7 : कोर्स Complete है लेकिन Certificate Generate नहीं हो रहा। 

 उत्तर : 

* सुनिश्चित करें कि कोर्स के अंत में Assessment/Quiz पूरा किया गया हो।

* कभी-कभी सर्टिफिकेट बनने में समय लगता है।

* लॉग-आउट कर पुनः लॉग-इन करें।

 प्रश्न 8 : मिशन कर्मयोगी पर मृतक / स्थानांतरित / सेवा-निवृत्त कार्मिक भी दिख रहे हैं। 

 उत्तर : 

* ऐसे कार्मिकों के कारण पंजीकरण की स्थिति अपूर्ण दिखती है।

* प्रधानाचार्य द्वारा उनकी अद्यतन एवं प्रमाणित सूचना पृथक से उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

* इससे iGOT पोर्टल पर डेटा का शुद्धीकरण होता है।

 प्रश्न 9 : क्या UDISE Code से लॉग-इन करना होता है? 

 उत्तर : 

* नहीं। UDISE Code की आवश्यकता नहीं है।

केवल सही Organisation/Department का चयन आवश्यक है।

 प्रश्न 10 : मिशन कर्मयोगी किनके लिए है? 

 उत्तर : 

* यह प्लेटफॉर्म केवल Government एवं Semi-Government कर्मचारियों के लिए है।

Private संस्थानों के लिए नहीं।

 प्रश्न 11 : Clear Cache करने से क्या फायदा होता है? 

 उत्तर : 

* Clear Cache करने से ऐप की पुरानी त्रुटियाँ हट जाती हैं।

* OTP, Login और Upload से संबंधित समस्याएँ अक्सर इससे ठीक हो जाती हैं।

 

 तकनीकी समस्या आने पर परेशान होना नहीं चाहिए 

अधिकतर समस्याएँ Temporary Technical Issues होती हैं।

आपकी मेहनत, कोर्स और सर्टिफिकेट पूरी तरह सुरक्षित रहते हैं।

महत्वपूर्ण सुझाव (सभी के लिए):

प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

ऐप अपडेट रखें।

समस्या होने पर प्रधानाचार्य / MDO Admin को समय से सूचित करें