हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 January 2026

यूपी बोर्ड ने 896 शिक्षकों को परीक्षा से किया डिबार



प्रयागराज,  यूपी बोर्ड ने 896 शिक्षकों को 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा से डिबार कर दिया है। डिबार शिक्षकों की सूची सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी भेज दी गई है। 24 जनवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा में इन शिक्षकों की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।



यही नहीं इन शिक्षकों को कक्ष निरीक्षण से लेकर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की भी जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। बोर्ड ने प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में पड़ने वाले जिलों में सर्वाधिक 241 परीक्षकों को डिबार किया है। उसके बाद वाराणसी में 217, मेरठ 204, गोरखपुर 121 जबकि बरेली में 113 शिक्षक डिबार किए गए हैं।


70 हैं आजीवन डिबार

संगमनगरी के 70 शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा के कार्यों से आजीवन डिबार किया गया है। कुछ शिक्षक ऐसे थे जिन्हें 2025 तक की परीक्षा के लिए डिबार किया गया था और इस बार इनकी ड्यूटी लगेगी। कुछ 2026 तक तो कुछ अन्य 2027 तक के लिए डिबार किए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more