हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 January 2026

बच्चों की चैटिंग पर माता-पिता रख सकेंगे नजर

नई दिल्ली, । व्हाट्सएप अब माता-पिता को बच्चों की चैटिंग पर बेहतर देखरेख देने की तैयारी में है। एप नए पैरेंटल कंट्रोल सिस्टम पर काम कर रहा है, जिससे कम उम्र के यूजर्स के लिए अलग तरह का खाता बनाया जा सकेगा। यह जानकारी वाट्सएप के नए एंड्रॉयड बीटा वर्जन में सामने आई है। यह सुविधा विकसित हो रही है। आने वाले समय में यूजर्स तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, नए सिस्टम में माता-पिता अपने मौजूदा व्हाट्सएप खाते से एक सेकेंडरी खाता जोड़ सकेंगे। यह सेकेंडरी खाता खास तौर पर बच्चों के लिए होगा। इसे एक तय प्रक्रिया के तहत मुख्य खाते से जोड़ा जाएगा, ताकि यह साफ रहे कि कौन सा खाता माता-पिता का है और कौन सा बच्चे का।



इस नए फीचर का मकसद बच्चों को सुरक्षित डिजिटल माहौल देना है। सेकेंडरी खाते में कुछ सुविधाएं पहले से सीमित होंगी। जैसे बच्चे केवल उन्हीं लोगों को मैसेज या कॉल कर सकेंगे, जिनके नंबर पहले से सेव हों। इससे अनजान लोगों से संपर्क का खतरा कम होगा। अभी तक व्हाट्सएप में ऐसा कोई साफ विकल्प नहीं है, जिससे केवल सेव कॉन्टैक्ट्स तक बातचीत को सीमित किया जा सके। माता पिता को इस जुड़े हुए सिस्टम से यह समझने में मदद मिलेगी कि बच्चा किस तरह से एप का उपयोग कर रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more