हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 February 2026

संविदा कर्मियों को 25 हजार वेतन दें

लखनऊ। विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने लाइनमैन व कंप्यूटर ऑपरेटरों का वेतन 25 हजार रुपये और अकुशल श्रमिकों का मानदेय 22 हजार मासिक करने की मांग की है।



साथ ही पांच वर्ष से अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण और सेवा की आयु सीमा 60 वर्ष करने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना ने रविवार को बैठक में कहा कि ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मियों को भी आउटसोर्स कर्मचारी निगम में शामिल किया जाए। उन्होंने छंटनी पर तत्काल रोक लगाने, हटाए गए कर्मियों की पुनर्बहाली की मांग की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more