हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 February 2026

शिक्षकों ने एक्स पर ट्रेंड कराया जस्टिस फॉर टीचर, लाखों शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता पर दर्ज कराया विरोध

 लखनऊ। देश भर के प्राथमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। इसके तहत टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘जस्टिस फॉर टीचर’ अभियान चलाया गया।



दोपहर दो से शाम चार बजे तक चलाए गए अभियान में लाखों शिक्षकों ने अपनी बात रखी। साथ ही इस मामले में केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय को आगे आकर प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की। इसके लिए संसद से कानून पारित करने का भी मुद्दा उठाया गया। इसी क्रम में कल से शिक्षक काली पट्टी बांधकर पठन-पाठन का कार्य करेंगे।


टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि देश के सभी राज्यों में आरटीई लागू होने के पूर्व राज्यों द्वारा निर्धारित अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों को ही शिक्षक पद पर नियुक्त किया गया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more