प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) कम्प्यूटर विषय की परीक्षा पांच अप्रैल को छह जनपदों में बने 160 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक छह जनपदों गोरखपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में होगी। परीक्षा में 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षक तैनात होंगे। इसको लेकर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
कंप्यूटर विषय के 1056 पदों के लिए 70496 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग की ओर से प्रवेशपत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पूर्व दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया
70496 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, केंद्रों पर 50 प्रतिशत बाह्य परीक्षक होंगे तैनात
जाएगा। आयोग के अनुसार नकल या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का प्रयोग का दोषी पाए जाने पर एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रविधान है।
प्रयागराज में 31 केंद्रों पर परीक्षा, घूंसी-फाफामऊ में भी केंद्र: एलटी ग्रेड कंप्यूटर विषय की परीक्षा प्रयागराज के 31 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दौरान शहर क्षेत्र के साथ झुंसी और फाफामऊ में भी केंद्र बनाया गया है। झूसी के लालमनमोहन इंटर कालेज और फाफामऊ के आरपी रस्तोगी इंटर कालेज मलाक हरहर को केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा आइईआरटी, केपी जायसवाल इंटर कालेज, क्रास्थवेट, कुलभास्कर, ईश्वर शरण, जीजीआइसी, कर्नल गंज इंटर कालेज, महिला सेवा सदन इंटर कालेज सहित 31 केंद्र बने हैं।

